spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ का इतिहास ही नहीं यहां का खाना भी जबरदस्त है: फिल्म...

मेरठ का इतिहास ही नहीं यहां का खाना भी जबरदस्त है: फिल्म अभिनेत्री

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में आज दो फिल्म अभिनेत्रियों की मौजूदगी रही। बॉलीवुड में कई फिल्मे कर चुकी पूजा बत्रा आज अपनी अभिनेत्री मित्र और मेरठ की रहने वाली दीप्ती भटनागर के साथ मेरठ पहुंची। सदर क्षेत्र स्थित मानचाऊ रेस्टोरेंट में भोजन के लिए परिवार सहित पहुंची दोनों अभिनेत्रियों का रेस्टोरेंट संचालक ललित नागदेव ने स्वागत किया।

इस दौरान पूजा बत्रा ने कहा कि मेरठ बहुत ही अच्छा शहर है। इसक बहुत नाम सुना था। उन्होंने कहा कि रामायण काल से लेकर महाभारत और उसके बाद देश की आजादी में इस शहर का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरठ के लोग बहुत ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि खासतौर पर यहां का खाना बहुत अच्छा है।

वहीं दीप्ती भटनागर ने कहा कि उन्होंने पूजा बत्रा को मेरठ में छोले भटूरे, चाट, गोल गप्पो के साथ ही अन्य कई खाने खिलाए हैं। उल्लेखनीय है कि दीप्ती भटनागर मेरठ की रहने वाली हैं। मानचाऊ रेस्टारेंट के संचालक ललित नागदेव दीप्ती भटनागर के रिश्ते में दामाद लगते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts