Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा: बाढ़ प्रभावितों से मिलीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाएं परखीं

नोएडा: बाढ़ प्रभावितों से मिलीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाएं परखीं

-

– शरणालय में बच्चों को पढ़ाया, महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटे।

नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने यमुना नदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील के सेक्टर-135 में बने शरणालय का दौरा किया।

जिलाधिकारी ने शरणालय में खानपान, आवास, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं की जांच की। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। प्रभावित परिवारों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

शरणालय में चल रही पाठशाला में डीएम ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे और पढ़ाई का सामान बांटा। अधिकारियों को पाठशाला नियमित चलाने के निर्देश दिए। महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग को सभी लोगों की नियमित जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शरणालय की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सुविधा की नियमित निगरानी की जाए। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद डीएम ने सेक्टर-135 की अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया। वहां चारा-पानी, स्वच्छता, पशु चिकित्सा और अन्य सुविधाएं व्यवस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुस्ता रोड, सेक्टर-150 भी पहुंचीं और वहां उन्होंने पुश्ते के किनारे असुरक्षित रूप से टेंट लगाकर रह रहे हैं लोगों को प्रेरित किया कि जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर शरणालय उपलब्ध कराए गए हैं।

जहां पर भोजन, पानी, चिकित्सा, आवास एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि ऐसे प्रभावित परिवारों को असुरक्षित स्थानों से शरणालयों में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया जाए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts