– सड़क हादसे में आॅटो और कार की चपेट में आया, चालक को हिरासत में लिया गया।
नोएडा। सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में कार की चपेट में आकर सोमवार को एक डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था।
सरस्वती विहार खोड़ा निवासी गुलाम अपनी स्कूटी से ब्लिंकिट से सामान लेकर निकला था। सेक्टर-62 के पास एक कार बैक कर रही थी। सामने से एक आॅटो आ रहा था। आॅटो ने कार को बचाने का प्रयास किया। जिससे वो पलट गया। गुलाम की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी उसकी चपेट में आ गई ।
जिससे गुलाम जमीन पर गिरा। उसके सिर और गले में चोट लगी। खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। गुलाम 26 साल का था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे है। वहीं कार चालक को हिरासत में लिया गया है।


