HomeTrendingनिकोलस पूरन ने 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

-

नई दिल्ली। अमेरिका में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यूयॉर्क की टीम के बीच में ओकलैंड के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क टीम के कप्तान निकोलस पूरन के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने एमएलसी में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया जिसके दम पर उनकी टीम एमआई न्यूयॉर्क 20 ओवर्स में 266 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

एमएलसी में एमआई न्यूयॉर्क टीम की कप्तानी संभाल रहे निकोलस पूरन का पिछले काफी लंबे समय से बल्ला शांत देखने को मिल रहा था, जिसमें आईपीएल 2026 के सीजन में भी वह कुछ खास नहीं कर सके थे। वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने सिर्फ 9 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने तूफानी अंदाज में रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसमें उनके और क्विंटन डी कॉक के बीच में दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 42 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी देखने को मिली। पूरन ने इस मैच में सिर्फ 31 गेंदों में 13 छक्के और 5 चौकों के दम पर अपना शतक पूरा कर लिया। निकोलस पूरन इसी के साथ मेजर लीग क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए जिसमें इससे पहले ये रिकॉर्ड फिन एलन के नाम पर था जिन्होंने 34 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। पूरन 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

निकोलस पूरन का एमएलसी के चौथे सीजन में बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी की और 47.11 के बेहतरीन औसत के साथ अब तक 424 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। पूरन के बल्ले से इस दौरान एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं पूरन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें टॉप पर सेन फ्रेंस्किसको यूनिकॉर्न की तरफ से खेल रहे लुहान-ड्रे प्रेटोरियस हैं जो 447 रन इस सीजन बना चुके हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts