आबूलेन में बाइक स्टंट करने वाले युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

Share post:

Date:

  • 100 से ज्यादा की स्पीड पर बाइक दौड़ाने का वीडियो हुआ था वायरल

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार रात हार्ट ऑफ सिटी आबूलेन में 100 की स्पीड पर बाइक दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में 2 युवक सड़कों पर बाइक से स्टंट कर रहे थे। इतना ही नहीं 100 से ज्यादा की स्पीड पर बाइक दौड़ाई जा रही थी। पूरे वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस केटीएम बाइक का 12,500 रुपए का चालान काटा है। स्टंट करने वाले दोनों युवक अरान वेग पुत्र अजमल वेग निवासी लिसाड़ी गेट और साहजेव पुत्र अमजद को अरेस्ट किया है।

बाइक सवार युवकों की वायरल वीडियो 37 सेकंड की है। लेकिन उसमें युवकों ने 8 बार स्टंट किए। इसमें स्कूटी सवार युवती हादसे का शिकार होने से बच गई। जिसमें युवकों ने खतरनाक आठ स्टंट किए। सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबूलेन बाजार आता है। जहां से आबूलेन शुरू होता है, वहीं बेगमपुल चौकी है। इन लड़कों ने बाजार में 100 से ज्यादा स्पीड पर बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाई और सरेआम स्टंट किए। मेरठ के मुख्य बाजार आबूलेन में पुलिस और कैंट क्षेत्र में सेना की क्यूआरटी टीम का पहरा रहता है। उसके बावजूद बीच मार्केट में दो युवकों ने स्पोर्ट्स बाइक से दौड़ाई और स्टंट किए।
सैन्य क्षेत्र की वीडियो कर दी पोस्ट लड़कों ने औघड़नाथ मंदिर से पहले चौराहे पर स्टंट किया।

जबकि यहां संबंधित थाने की पुलिस के साथ सेना की क्यूआरटी टीम का पहरा रहता है। युवकों ने क्यूआरटी टीम को भी चकमा दिया। बिना अनुमति के कैंट क्षेत्र में वीडियो बनाकर पोस्ट की। जबकि कैंट क्षेत्र की वीडियो बनाने पर सेना की रोक है। चौकी, थाने के सामने होता रहा हुड़दंग युवकों ने स्पीड से बाइक दौड़ाई और पुलिस को खबर नहीं एक चौकी बेगमपुल और उससे आगे सदर बाजार चौकी हैं, यह दोनों चौकी सदर क्षेत्र में आती हैं। हर शुक्रवार और फेस्टिवल सीजन में तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेगमपुल चौकी पर बैठते हैं। लेकिन युवकों ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस शहर के मुख्य बाजारों में चेकिंग का दावा करती हैं, जबकि हकीकत सामने हैं।

दोनों युवकों को किया गया अरेस्ट इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आबूलेन में कुछ लड़कों का बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का एक मामला सामने आया है। वीडियो के आधार पर लड़कों की पहचान की गई है। बाइक का चालान कर उसे सीज कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related