नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर हंगामा

Share post:

Date:

– पार्षदों पर पिस्टल की नोंक पर कर्मचारियों को धमकाने का लगा आरोप


शारदा न्यूज रिपोर्टर। 

मेरठ। शुक्रवार को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर पार्षद और कर्मचारियों में धक्का मुक्की और विवाद के बाद शनिवार को कर्मचारियों ने नगर निगम में तालाबंदी कर दी। इसके बाद मेयर कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे कर्मचारी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग करते रहे।

 

 

कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद जनता के नाम पर मनमानी कर रहे। पार्षद संजय सैनी व पार्षद पवन चौधरी को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा दिखाई दिया। इस दौरान पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग भी की गई। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि प्रकरण को लेकर वह ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। यदि कर्मचारियों की लापरवाही है तो अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। कर्मचारियों से दबंगई और अभद्रता का अधिकार पार्षदों को किसने दिया, पिस्टल लगाकर कर्मचारी को धमकाया तो अंजाम बुरा होगा।

 

 

नगर निगम कर्मचारी संघ, नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, जल मल कर्मचारी संघ ने पार्षदों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति बैठक में लेगी बड़ा निर्णय। कर्मचारी बोले, सरकार की नीतियों को पार्षद पलीता लगा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...