MEERUT CRIME: चाचा ने किया नाबालिग भतीजी के साथ रेप

Share post:

Date:

-बुलंदशहर के रहने वाले चाचा ने किया रेप
-अपने दादा-दादी के पास बुलंदशहर रहने गयी थी नाबालिग किशोरी
-4 महीनों से खराब चल रही थी तबीयत


मेरठ– लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली 12 साल की नाबालिग किशोरी ने बुलंदशहर में रहने वाले अपने चाचा पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी के परिवार वालों के अनुसार वह डेढ़ साल पहले अपने दादा-दादी के पास बुलंदशहर रहने गई थी। इसी दौरान उसके चाचा ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी को उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस ने उसके बयान लिए हैं लेकिन थाना पुलिस ने मामला बुलंदशहर का होने के चलते मुकदमा लिखने से इनकार कर दिया है।

लिसाड़ी गेट की एक कॉलोनी की रहने वाली एक 12 साल की किशोरी डेढ़ साल पहले बुलंदशहर के रहने वाले अपने दादा-दादी के पास गई थी 4 महीने पहले उसके परिवार वाले किशोरी को मेरठ ले आए तभी से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

शुक्रवार को किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसने अपने परिवार वालों को बताया कि बुलंदशहर में रहने के दौरान उसके सगे चाचा ने उसके साथ रेप किया है जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया और आरोपी की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने घटना बुलंदशहर की होने के चलते कार्यवाही से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related