ईस्टर्न पेरिफेरल पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, करीब दस लोग घायल

Share post:

Date:

  • खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दस घायल।

ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल पर सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक ईको कार पानीपत से डासना ,सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर होते हुए बदायूं जा रही थी। पेरीफेरल पर पोल नंबर 70 के पास एक ट्रक से लोहे की प्लेट/सामान गिर गया था। ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे की प्लेटों/सामान को चैक कर रहा था। इसी समय पीछे से आ रही ईको कार पैरीफेरल पर खडे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। ईको कार में सवार एक महिला सहित कुल घायल 12 लोगों को थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिनमें दो लोगों को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बाकि घायलों का इलाज जारी है। मरने वालों में अकरम पुत्र निसारुद्दीन निवासी भसुन्द्रा थाना उसहैत जिला बदायूं उम्र 24 वर्ष है, जबकि दूसरे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायल लोगों के नाम

विवेक पुत्र रामशंकर उम्र 22 वर्ष, रजनेश पुत्र संजय उम्र 24 वर्ष निवासी सैजनी बदायूं, नेत्रपाल पुत्र बेधराज निवासी अजैतपुर बदायूं 60 वर्ष, सादिक पुत्र इकबाल निवासी बांगरपुर बदायूं उम्र 23 वर्ष, एवरैन पुत्र मनोहर निवासी भकोडा बदायूं उम्र 24 वर्ष, देवराज पुत्र राकेश निवासी मंडी बदायूं उम्र 18 वर्ष, अरविन्द पुत्र आराम सिंह निवासी सैजनी बदायूं उम्र 32 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी नेत्रपाल सिंह निवासी अजैतपुर बदायूं उम्र 55 वर्ष, वागेश पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम खेडा जलालपुर थाना उसैत जिला बदायूं , गजराम पुत्र किशनलाल निवासी उसमानपुर बदायूं हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...