कांवड़ यात्रा के बाद भी शहर में लग रहा जाम

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर मेरठ। ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर दावे हवाहवाई सिद्ध हो रहे हैं। क्योंकि शहर के अधिकांश इलाकों और मुख्य मार्गों पर अभी भी जाम की समस्या बनी हुई है।

मेरठ शहर में जाम के हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं। तमाम दिशा निदेर्शों और प्रयासों के बाद भी पूरा शहर जाम की जद में है और यातायात पुलिस इससे निपटने में फेल साबित हो रही है। आम जनता और स्कूली बच्चों के साथ साथ अफसरों की गाडियां भी जाम में काफी काफी देर तक फंसती दिखाई देती हैं। हालांकि, कावड़ यात्रा के दौरान शहर के अधिकांश इलाकों में भीषण जाम लगा रहा था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह बहाना बनाया जाता रहा कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना अधिकारियों की प्राथमिकता है।

 

अब जबकि, कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो चुकी है। वहीं, शहर में सभी स्कूल-कालेज भी अब खुल चुके हैं तो ऐसे एक बार फिर शहरवासियों को रोजाना ही जाम से जूझना पड़ रहा है।

वीआईपी इलाके कमिश्नरी चौराहे से लेकर आरजी कॉलेज के पास तक रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। बाकी चौराहों की भी कमोबेश यही स्थिति रहती है। इन चौराहों पर भी सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...