– मेरठ संघ कार्यालय में आए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कही बात
शारदा रिपोर्टर
मेरठ। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडिया नाम का कोई गठबंधन नहीं है। रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह के बीजेपी के साथ जाने से कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि ये देखना होगा कि इससे लाभ किसे हो रहा है।
प्रमोद कृष्णम ने बुधवार देर शाम मेरठ में मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के लिए काम करते हैं। वह चाहते हैं कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कहा कि डूबते जहाज से सब भाग जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया नाम का कोई गठबंधन अब नहीं बचा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने के बाद इंडिया गठबंधन काम खत्म हो चुका है।