हमले में घायल पीड़ित व्हील चेयर पर गुहार लगाने पहुंचा कप्तान ऑफिस

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मिली-भगत का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को घायल पीड़ित व्हीलचेयर पर कप्तान आॅफिस में गुहार लगाने पहुंचा। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।

नंगला सलेमपुर गांव का रहने वाला 62 वर्षीय खलीक शुक्रवार को व्हीलचेयर पर एसएसपी आॅफिस पहुंचा। खलीक ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आरोप है कि बीती 9 मई को दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर खलीक पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग के दोनों हाथ और एक पैर तोड़ डाले। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

मगर, पुलिस ने आरोपियों से सेटिंग करके इस घटना में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट चुका है। लेकिन, पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। सीओ किठौर के आदेश पर थाना पुलिस ने मजबूर होकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मारपीट की धाराएं बढ़ा दीं।
मगर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज नहीं किया और अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, खुले घूम रहे आरोपी पीड़ित की हत्या की धमकी दे रहे हैं।

घायल बुजुर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि अब भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो वह परिवार के साथ गांव से पलायन कर जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...