– आरोपी के पैर में लगी गोली, हैरीटेज मंडप के बाहर दिसंबर में की थी फायरिंग और लूट
शारदा रिपोर्टर
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने हैरीटेज मंडप के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। पुलिस की देर रात आरोपी नाजिम उर्फ लेफ्टी से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके पास से पुलिस को लूट के जेवर भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 में हैरीटेज बैंक्वेट के बाहर फायरिंग हुई थी। इसमें मुकदमा लिखा गया था। मामले में अनस उर्फ चुहिया, साहिल मलिक पर मुकदमा हुआ था। इन दोनों के बयानो के आधार पर नाजिम का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस इसे तलाश रही थी। लेकिन ये बच रहा था।
लोहिया नगर पुलिस की चैकिंग के दौरान नाजिम से मुठभेड़ हुई। ये पुलिस को देखकर भाग रहा था। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायर किया। इसमें आरोपी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा। तब पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। वो घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
आरोपी नाजिम उर्फ लैफ्टी पर मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में 10 मुकदमे दर्ज हैं। ये अलीबाग कालोनी लोहिया नगर का रहने वाला है। नाजिम के पास से पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस, लूट के जेवर मिले हैं।