गाजियाबाद स्टेशन पर 8 नवम्बर को हो रहा ‘नमो भारत अनप्लग्ड म्यूजिकल फ्राइडेज’ सीजन-1 का आखिरी परफॉर्मेंस

Share post:

Date:

न्यूज डेस्क, नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज” सीजन-1 का आखिरी परफॉर्मेंस (ग्रैंड फिनाले) शुक्रवार, 8 नवंबर, 2024 को गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ‘नमो भारत अनप्लग्ड म्यूजिकल’ के इस सीजन में सुरों से समां बांधने वाले बेहतरीन बैंड के साथ-साथ नई प्रतिभाएं भी शामिल होंगी। दो घंटे के इस खास कार्यक्रम में पांच बैंड और गायकों द्वारा शानदार संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो गाज़ियाबाद स्टेशन के गेट नंबर-4 के पास अनपेड कॉनकोर्स एरिया में आयोजित होता आ रहा है। सभी लोगो के लिए इसमे प्रवेश निःशुल्क है, जिससे यात्रियों और संगीत प्रेमियों को इस अनूठे कार्यक्रम में लाइव संगीत सुनने का शानदार मौका मिलेगा

फिनाले में आरकेजीआईटी (ट्रेबल क्लेफ), आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया, अभिगर्व, जैम-इन-5 के लोकप्रिय बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा सिंगर निशांत शर्मा भी अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। ‘ट्रेबल क्लेफ’ बैंड में आदित्य मिश्रा, कृष्णा त्यागी, एकांक अवस्थी, आकाश और चिराग दीक्षित शामिल हैं, जबकि ‘अभिगर्व’ में अभिषेक कुंडू और गर्व शर्मा की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया टीम से बादल शर्मा (एचआर कलाकार) और निकिता वर्मा रहेंगे। जैम-इन-5 से देवांश सिन्हा कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से सुमित राज रौशन और श्रुति मुस्कान गीत-संगीत से समां बांधेंगे। साथ ही निशांत शर्मा अपनी सुमधुर आवाज से नए-पुराने गानों की प्रस्तुति देंगे।

26 जुलाई, 2024 को “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज” के इस सीजन की शुरुआत हुई थी, जिसमें अभी तक 15 सेशन आयोजित किए गए। तब से हर शुक्रवार शाम को गायकों और उनके बैंड ने गीत-संगीत से सराबोर करते हुए यात्रियों व लोगों का मनोरंजन किया।

एनसीआर क्षेत्र के कई स्थानीय कॉलेजों, बैंड द्वारा लाइव कार्यक्रम की विशेषता वाली ये सीरीज गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर हर शुक्रवार शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित की गई जिसमे यात्रियों ने उनकी यात्रा के क्रम मे ही क्वालिटी म्यूजिक का आनंद उठाया।

नमो भारत ट्रेन में परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। जल्द ही, साहिबाबाद को न्यू अशोक नगर से जोड़ने वाले नए सेक्शन के साथ, आरआरटीएस कॉरिडोर का विस्तार 54 किलोमीटर तक हो जाएगा। वर्तमान में इस सेक्शन पर ट्रायल रन जारी हैं, जो आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगा। इससे एनसीआर में यात्रियों के लिए यातायात के विकल्प बढ़ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...