Friday, May 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसुभारती में एक सप्ताह तक मनेगा महिला दिवस

सुभारती में एक सप्ताह तक मनेगा महिला दिवस


मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस इस बार महिला सप्ताह की तरह मनाया जाएगा। दो से आठ मार्च तक सुभारती विवि में सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज के निर्देशन में आयोजित होगा।

सुभारती में अलग-अलग समिति एवं संकायों द्वारा ‘नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी ‘विश्व को बदलने में महिला उद्यमियों की भूमिका’ विषय पर महिला उद्यमियों की चर्चा, महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद और महिलाओं से जुड़े आर्थिक मुद्दों और वित्तीय स्थिरता पर वर्कशॉप होगी। लैंगिक समानता और महिला अधिकार विषयों पर निबंध, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments