तूफान ने मचाई तबाही: लखीमपुर में पांच लोगों की मौत

Share post:

Date:

  • – पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, टीनशेड उड़े, कई घायल।

लखीमपुर खीरी। गुरुवार देर शाम आंधी और रात नौ बजे आए तूफान ने तबाही मचा दी। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। टीनशेड उड़ गए। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं।

कार पर गिरा पेड़, युवक की मौत

फूलबेहड़ क्षेत्र के अंन्देश नगर के पास तूफान के चलते पेड़ कार पर गिर गया। हादसे में कार चला रहे घनश्याम गिरी की मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरे पेड़ को हटवाकर कार निकाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिला और उसके दो बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

फरधान थाना क्षेत्र के गांव लोन पुरवा में पक्की दिवार गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में रात आठ बजे के करीब आई आंधी के दौरान गांव में विशाल नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे गांव निवासी तौले राम का 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार समेत कुछ लोग बैठे थे। आंधी में नीम पेड़ ढह गया, जिसके नीचे दबकर विनोद कुमार की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

बुजुर्ग महिला और युवक की मौत

गोला थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर ग्राम पंचायत तेंदुआ में तेज आंधी आने से पक्की दीवार गिर जाने से 75 वर्षीय फूलमती पत्नी शिवराम की मौके पर मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। उधर, थाना हैदराबाद के गांव बेलवा में आंधी तूफान के कारण दीवार से दबकर विकास ( 36 वर्ष) पुत्र हरद्वारकी मृत्यु हो गई है। थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...