सरधना: ससुरालियों ने दो बहनों को मारपीट कर घर से निकाला

Share post:

Date:


सरधना। ससुरालियों ने मारपीट कर दो सगी बहनों को घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बहनों ने थाना रोहटा में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

रूबीना पत्नी आसिफ व रेशमा पत्नी कासिफ निवासी सलाहपुर, थाना रोहटा, ने बताया की हम दोनों बहनों की शादी लगभग 7 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी ससुराल वाले दहेज को लेकर उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे थे। विरोध पर मारपीट करते थे। बताया गया कि तीन वर्ष पूर्व एक महिला से नाजायज संबंध बना लिए थे। 18 जनवरी को लगभग शाम 5 बजे कासिफ उस महिला को घर ले आया जब इसका विरोध किया तो उनके ससुरालियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी।

दोनों बहने थाना रोहटा पहुंची और आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...