HomeDelhi Newsथोड़ी देर में दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

थोड़ी देर में दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

-

  • रेखा गुप्ता थोड़ी देर में लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ,
  • प्रवेश वर्मा पहुंचे तो ऐसा था रिएक्शन

नई दिल्ली: शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली सीएम बनने के लिए तैयार हैं। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं, 50 वर्षीय विधायक रेखा गुप्ता को बुधवार (19 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान सदन के नेता के रूप में चुना गया। इस महीने यानी फरवरी की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के साथ 26 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगी, जहां 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

दिल्ली की चौथी महिला सीएम: शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं और अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। शालीमार बाग में 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वालीं रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाली चौथी महिला होंगी। मौजूदा समय में वह ममता बनर्जी के साथ भारत की कुछ ही महिला मुख्यमंत्रियों में से एक होंगी।

 

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में पहुंची भीड़ का अभिवादन किया। वे कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

प्रवेश वर्मा को मिलेगी क्या जिम्मेदारी?

वहीं, यह भी माना जा रहा है कि नई दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद ‘जायंट किलर’ के रूप में जाने जाने वाले प्रवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसा भी हो सकता है कि वे मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रविंदर इंद्राज (बवाना-एससी), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज सिंह (विकासपुरी) के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लें।

छात्र संघ से शुरू हुआ रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर: रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ शुरू की थी, जहां से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं।

बढ़ाई गई सुरक्षा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल के आसपास 25,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसमें स्वाट टीम, स्नाइपर्स और कमांडो जैसे स्पेशल यूनिट भी शामिल हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts