रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम ने किया महिला डॉक्टर्स का सम्मान

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। विश्व महिला दिवस के अवसर पर रेडियो आईआईएमटी आरसी 90.4 एफएम ने चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर आईआईएमटी युनिवर्सिटी के चांसलर योगेश मोहन गुप्ता जी ने सभी महिला चिकित्सकों को सराहा और समाज के बीच महिलाओं के योगदान के बारे बताते हुए कहा के हमारे देश की महिलाएं देश की तरक्की और उन्नति के लिए प्राचीन काल से अहम योगदान देती आईं हैं। एक बेटी एक मां एक बहन एक बीवी के रूप महिला ने हमेशा पुरुष का साथ निभाया है। हमारा समाज महिला के योगदान के बिना अधूरा है।

 

समान्नित होने वाली डॉक्टर्स में डॉक्टर कीर्ति दूबे पूर्व प्रिंसिपल एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज,महिला रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर प्रियंका गर्ग, ब्रेस्ट सर्जन डॉक्टर सुधी कंबोज, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचिका गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम कुमारी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निधि, डाइटिशन ज्योति सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वर्तिका दूबे,डॉक्टर अंजली पुनिया और अपसनोवा हॉस्पिटल से भावना ग्रोवर रहे।।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडियो आईआईएमटी के ऑफिशियल मीडिया पार्टनर स्वयं मीडिया प्रोडक्शन का विशेष योगदान रहा।

 

सम्मान समारोह में रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम की डायरेक्टर सुगंधा श्रोतीय, एचओडी हुसैन, आरजे प्रयास, आरजे साहिबा, आरजे अशीष, आरजे पूर्णिमा,आदित्य , मीडिया कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा, व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...