प्रकाश पर्व पर लगातार पांच दिनों तक होंगे कार्यक्रम

Share post:

Date:


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। 17 जनवरी को सिख समाज के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरू सिंहसभा थापरनगर के तत्वावधान में पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में सभा के अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा ने दी।

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को अलौकिक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 14 जनवरी को नगर कीर्तन थापरनगर से शुरू होकर दशमेश नगर पहुंचेगा। 15 जनवरी को पंथक कवि दरबार और 16 जनवरी को विशेष कीर्तन दरबार होगा। 17 जनवरी को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और रात आठ से 10 बजे तक विशेष समारोह होगा।

कार्यक्रमों में कवि प्रो. गुरुचरण सिंह, बीबी रणजीत कौर जीत, बीबी कुलजीत कौर व कीर्तन जत्था स्वर्ण मंदिर के भाई जोरा सिंह, रागी जत्था भाई गुरुदेव सिंह आस्ट्रेलिया वाले व भाई गुरविंद्र सिंह सिख इतिहास व शबद कीर्तन सुनाएंगे। इस दौरान हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, सुरिंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, रणजीत सिंह जस्सल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related