चंद्रयान 3: खुशी में पुलिस ने आम लोगों को बाटे लड्डू
-
चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुशी में झूमा शहर,
-
पुलिस ने आम लोगों को बाटे लड्डू।
शारदा न्यूज़, संवाददाता।
मेरठ: आज बुधवार को चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग होने के बाद खुशी में झूमे लोग। वहीं चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर शहर में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
वहीं इस खुशी में पुलिस ने आम लोगों को बाटे लड्डू। मेरठ के बेगमपुल चौराहे पर लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। देश की बड़ी उपलब्धि पर झूमे लोग।