विक्टोरिया पार्क के चारो तरफ जाम से जूझे लोग

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरूवार को विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इनके लिए यहीं पर बसों की भी व्यवस्था की गई थी। ऐसे में विक्टोरिया पार्क के चारो तरफ के मार्गों पर जाम लग गया। जिनसे बचने के लिए गलियों और दूसरे रास्तों पर पहुंचे लोग वहां भी जाम में फंस गए।

बुधवार शाम से ही विक्टोरिया पार्क में चुनाव के लिए बसों का आना शुरू हो गया था। सैकड़ों की संख्या में पहुंची बसों को खड़ा करने के लिए विक्टोरिया पार्क में जगह कम पड़ने से उन्हें बाहर मार्ग पर रोक दिया गया। ऐसे में बुधवार शाम के समय भी यहां पर लोग जाम से जूझे।

लेकिन गुरूवार सुबह से ही जाम के हालात और ज्यादा खराब होना शुरू हो गए। स्थिति ये रही कि सुबह छह बजे से ही विक्टोरिया पार्क के चारो तरफ जहां भीषण जाम लग गया। वहीं जब इस जाम से बचने के लिए लोग मोहनपुरी नाला और मंगलपांडे नगर नाला पुल से निकलकर जाने लगे, तो वहां भी वाहनों के दबाव के चलते जाम लग गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...