MEERUT NEWS: आर्य समाज के लोगों ने किया पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया

Share post:

Date:

मेरठ– आर्य समाज के लोगों ने आज गोल चक्कर पार्क पर पर्यावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। आचार्य सत्य प्रकाश के ब्रह्मात्व में हर्षित- प्रेम पाल सिंह आर्य, प्रमोद सिंह, अपर्णा -अरविंद, ने यजमान के रूप में आहूति दी।

अन्य सभी उपस्थित लोगों ने विशेष औषधि युक्त सामग्री से वातावरण में व्याप्त प्रदूषण को समाप्त करने के लिए अत्यंत श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी तथा विशेष वेद मंत्रों का पाठ किया गया।

राजेश सेठी ने अपने उद्बोधन में बताया, परमात्मा द्वारा संचालित इस सृष्टि में उसने हम सबके कल्याण एवं जीवन के लिए अत्यंत शुद्ध प्राणवायु एवं जल प्रदान किया। हमने अपनी सुविधाओं एवं इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्राकृतिक नियमों का उल्लंघन कर वातावरण को गहन रूप से दूषित कर दिया। परंतु परमात्मा द्वारा आदेश किए हुए यज्ञ करने को छोड़ दिया।

वातावरण की शुद्धि के लिए अग्निहोत्र सर्वश्रेष्ठ साधन है क्योंकि इसमें इसके द्वारा यज्ञ में डाले गए औषधीय गुणों से युक्त पदार्थ वातावरण को शुद्ध एवं पवित्र करते हैं तथा वायु को ग्रहण करने के योग्य बनाते हैं। आज जब वातावरण पूर्व दूषित हो गया है तथा मानव का जीवन संकट में पड़ गया है। ऐसे समय में इस प्रकार के पर्यावरण यज्ञ की आवश्यकता बढ़ गई है।

इस मौके पर रविंद्र सिंह, सुभाष मल्होत्रा, प्रीति सेठी ,सुमन आनंद ने सुंदर भजन सुनाए। सुशील बंसल कृष्ण कुमार वर्मा, धर्मवीर, अजय प्रेमी, राकेश ओबेरॉय अमिताभ मुखर्जी विदुला सोनी चांद ग्रोवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीष शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...