- इस बार 111 एथलीट पूरे दमखम के साथ उतरेंगे मैदान में।
काउंट डाउन 1
ज्ञान प्रकाश, संपादक | छह दिन बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय एथलीट इस ओलंपिक से पहले 25 बार भाग ले चुके थे। इस बार भारत को अपने एथलीटों से पदक की काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिये इस बार 111 एथलीट पूरे दमखम के साथ जा रहे हैं। चार साल पहले हुए टोक्यो ओलंपिक में 124 एथलीटों ने भाग लिया था। ओलंपिक इतिहास की बात करें, तो भारत के नाम अब तक कुल 35 मेडल हैं। इस दौरान सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ी ही एक से ज्यादा मेडल जीत सके हैं।
भारत ने पहली बार ओलंपिक में साल 1900 में हिस्सा लिया था जहां नॉर्मन प्रिचर्ड ने 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल जीते थे। वह भारत के पहले व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले एथलीट भी थे। प्रिचर्ड 112 सालों तक ओलंपिक में भारत के एकमात्र व्यक्तिगत पदक विजेता बने रहे थे। नॉर्मन प्रिचर्ड के बाद सुशील कुमार दूसरे भारतीय थे जिसने ओलंपिक में दो मेडल जीते थे। 2008 में सुशील कुमार ने कुश्ती में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह पुरुषों की 66 किग्रा वर्ग में पहले दौर में हार गए लेकिन रेपेचेज के जरिए आगे बढ़ गए थे।भारतीय पहलवान ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में लियोनिद स्पिरिडोनोव को 3:1 से हराया था। इसके बाद सुशील ने 2012 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वह स्वतंत्र भारत में 2 मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।
ओलंपिक में महिलाओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बेडमिंटन और लॉन टेनिस के अलावा कुश्ती में भी अपना जलवा बिखेरा है। पीवी सिंधु वो तीसरी भारतीय हैं जिसने ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं। महिलाओं में वह इकलौती हैं। पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। वह इस दौरान ओलंपिक का फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय शटलर भी बनीं थी। इतना ही नहीं, वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी थीं। इसके बाद पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था और इतिहास रच दिया था। वह अब पेरिस ओलंपिक 2024 में भी भाग ले रही हैं।
सुशील कुमार रजत लंदन 2012 पुरुष 66 किग्रा कुश्ती
विजय कुमार रजत लंदन 2012 पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग
साइना नेहवाल कांस्य लंदन 2012 महिला एकल बैडमिंटन
मैरी कॉम कांस्य लंदन 2012 महिला फ्लाईवेट मुक्केबाजी
योगेश्वर दत्त ने लंदन 2012 पुरुषों की 60 किग्रा कुश्ती में कांस्य पदक जीता
गगन नारंग कांस्य लंदन 2012 पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग
पीवी सिंधु सिल्वर रियो 2016 महिला एकल बैडमिंटन
साक्षी मलिक ने कांस्य रियो 2016 महिला 58 किग्रा कुश्ती
मीराबाई चानू सिल्वर टोक्यो 2020 महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन
लवलीना बोगोर्हेन कांस्य टोक्यो 2020 महिला वेल्टरवेट मुक्केबाजी