मेरठ: घरेलू विवाद में तेजाब पीने से महिला की मौत

Share post:

Date:


मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला तिहाई में घरेलू विवाद के चलते रविता नामक एक महिला ने टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर महिला के परिवार वालों में हड़कंप मच गया। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

 

कस्बा खरखौदा स्थित मोहल्ला तिहाई निवासी 30 वर्षीय रविता पत्नी जैकी कुमार पारिवारिक कलह की शिकार थी। आसपास के लोगों के मुताबिक, परिवार में आए दिन खट-पट होती रहती थी। जिससे तंग आकर रविवार देर रात रविता ने घर के टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होने पर महिला का पति जैकी कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्य गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान सोमवार को रविता ने दम तोड़ दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर खरखौदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में पूरा ब्योरा लिया। पुलिस ने मृत महिला के शव का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि रविता नाम की 30 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते टॉयलेट में रखा तेजाब पी लिया है। महिला के परिवार वालों ने उसे नौचंदी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...