HomeCRIME NEWSमेरठ: ब्यॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग की प्रेमिका की हत्या !

मेरठ: ब्यॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग की प्रेमिका की हत्या !

-

मेरठ: ब्यॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग की प्रेमिका की हत्या !

 

  •  मेरठ में ब्यॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग की प्रेमिका की हत्या !

  • कॉल कर मिलने बुलाया……ईंट मारकर मौत के घाट उतार !


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

सरधना। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नबावाबाद में 3 जुलाई को सुबह-सुबह खेत में रामबीरी, पुत्री चंदर की लाश मिली थी। विवाहिता की लाश मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या का शक जताया था। शक के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मृतका को उसके प्रेमी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूरे हत्याकांड में 5 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जहां युवती के प्रेमी ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नबावाबाद का मामला 

दरअसल पुलिस ने घरवालों की शिकायत के आधार पर मामले को इंवेस्टीगेट किया। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को चैक किया। जिसमें लास्ट कॉल खिर्वा जलालपुर गांव के आदेश नामक युवक की थी। कॉल और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस इन युवकों तक पहुंची। युवकों से पूछताछ हुई तो उन्होंने पूरा सच बताया। पुलिस ने पूरे मामले में दीपक पुत्र नन्हे, आदेश पुत्र समंदर सैन, आर्यन पुत्र सतीश, संदीप पुद्ध बृजलाल और रोहित पुत्र बॉवी को अरेस्ट किया है। सभी लोग खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ के रहने वाले हैं। ईंट सिर में मारकर युवती की हत्या कर दी।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि रामबीरी का आदेश के साथ अफेयर चल रहा था। 2015 में अरुण पुत्र विनोद निवासी टेहरकी सरधना से रामबीरी की शादी हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही विवाद के कारण 2016 में दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद रामबीरी यहां अपने पिता के घर पर रह रही थी। जहां उसका अफेयर आदेश के साथ हो गया। आदेश के साथ अवैध संबंध के चलते रामबीरी प्रेगनेंट हो गई।

गर्भवती होने के बाद जब उसने प्रेमी आदेश से शादी को कहा तो वो मुकर गया। युवती लगातार आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी। आदेश इससे दुखी हो चुका था। इसलिए उसने तय कि वो अपनी गर्लफ्रैंड रामबीरी को रास्ते से हटा देगा। न वो बचेगी न उसका बच्चा ही बचेगा। इसके बाद वो भाग जाएगा। इस काम में उसने अपने चार और दोस्त जो गांव के रहने वाले हैं उनकी मदद ली। पांचों लोगों ने मिलकर रामबीरी की हत्या का प्लान बनाया।

2 जुलाई की रात प्रेमी आदेश ने रामबीरी को फोन कर देर रात गांव के बाहर मिलने बुलाया। कहा कि भाग चलेंगे। प्रेमी के साथ जाने के लिए रामबीरी तैयार हो गई। देर रात जब रामबीरी आदेश से मिलने गांव के बाहर खेत में पहुंची तो वहां पांचों लोगों ने मिलकर उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। लाश को वहीं छिपा दिया और भाग गए।

वहीं एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि 3 जुलाई को सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नबावावाद में युवती का शव मिला था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। खिर्वा जलालपुर निवासी युवक से अफेयर था। रात में अपने घर बुलाकर 4 दोस्तों के साथ मिलकर युवती के सिर में हमला करके हत्या कर दी। रात में युवती को फोन करके बुलाया गया था उसके बाद उसकी हत्या की गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts