- बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक किया विरोध प्रदर्शन।
शारदा न्यूज़, संवाददाता |
मेरठ। हापुड़ में वकील और पुलिस के बीच हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में आज वकीलों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर हंगामा किया। बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क तक जगह-जगह जाम लगाकर हंगामा हुआ।
दरअसल यह तस्वीर मेरठ के बेगमपुल चौराहे की है। जहां बड़ी संख्या में वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाई। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारीबाजी भी की। इसके अलावा सरकार के खिलाफ भी वोट करने के नारे लगाए।