रविन्द्र कुमार सिंह-आनंद कश्यप के पैनल की भारी जीत

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति 2023-24 के वार्षिक चुनाव में रविन्द्र कुमार सिंह व आनंद कश्यप पैनल को भारी मतों से जीत मिली है। प्रबंध समिति के चुनाव 21 दिसम्बर को हुए थे जिनकी मतगणना 22 दिसम्बर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से प्रारम्भ हो गयी थी। इसमें अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे रविन्द्र कुमार सिंह व महामंत्री पद आनंद कश्यप पैनल ने सुबह शुरूआत से ही बढ़त बना ली थी तथा शाम होते मतगणना समाप्ति पर भारी मतों से विजयी हुए।

अध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार सिंह को 402 मत व प्रवीण कुमार सुधार को 316 मत प्राप्त हुए, वही महामंत्री पद आनंद कश्यप को 436 मत व आजम जमीर को 268 मत व तनुज शर्मा को 14 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार को 435 मत व दिग्विजय कुमार को 255 मत, उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पायल को 405 मत व संजय त्यागी को 303 मत, कोषाध्यक्ष पद पर प्रिया सिंह को 399 मत व विक्रांत त्यागी को 302 मत, संयुक्तमंत्री प्रशासन अंकित त्यागी को 403 मत व अखिल कुमार को 290 मत, संयुक्तमंत्री प्रकाशन अमित कुमार 389 मत व बंटी कुमार को 313 मत एंव संयुक्तमंत्री पुस्तकालय पर राजेश कुमार को 416 मत व राहुल जांगिड़ को 288 मत प्राप्त हुए। चुनाव में विजयी होने पर सभी विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अभार व्यक्त किया।

इनके विजयी होने पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद कुमार चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी, महामंत्री विमल कुमार तोमर, चौ0 नरेन्द्र पाल, गजेन्द्र सिंह धामा, चौ0 ब्रहमपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, र्स्वण सिंह, ब्रहम सिंह, अनिल तोमर,जगत सिंह चिकारा, मिसबाउद्दीन सिद्दिकी, कुँवर असलम प्रथम, जीशान सिद्दिकी, डॉ0 शोएब, मेहताब राणा, शमसे आलम गाजी, अयाज सिद्दिकी, जगत सिंह, रामकुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार तोमर, डॉ0 अनिल शर्मा, पी0के0 तोमर, गजेश मलिक, कुंवर असलम प्रथम, अमित राणा, संदीप बंसल, पवन कुमार धीमान, कपिल कुमार,तुषार गुप्ता,रजत वशिष्ठ आदि ने बधाई दी।

अध्यक्ष

रविन्द्र कुमार सिंह – 402 मत
प्रवीण कुमार सुधार- 316 मत

महामंत्री

आनंद कश्यप – 436 मत
आजम जमीर -268 मत
तनुज शर्मा -14 मत

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

गिरीश कुमार – 435 मत
दिग्विजय कुमार -255 मत,

उपाध्यक्ष

मनोज कुमार पायल – 405 मत
संजय त्यागी – 303 मत,

कोषाध्यक्ष

प्रिया सिंह – 399 मत
विक्रांत त्यागी – 302 मत,

संयुक्तमंत्री प्रशासन

अंकित त्यागी – 403 मत
अखिल कुमार – 290 मत,

संयुक्तमंत्री प्रकाशन

अमित कुमार-389 मत
बंटी कुमार- 313 मत

संयुक्तमंत्री पुस्तकालय

राजेश कुमार – 416 मत
राहुल जांगिड़ -288 मत

रविन्द्र कुमार सिंह: नवनिर्वाचित अध्यक्ष
यह हमारी जीत नही सभी अधिवक्ताओं की जीत है। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी कार्य अधिवक्ताओं के हित में किये जायेगें।

आनंद कश्यप: नवनिर्वाचित महामंत्री
यह जीत अधिवक्ता एकता की जीत है। सभी अधिवक्ताओं के हित में कार्य किया जायेगा। युवा अधिवक्ता की प्रत्येक समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related