मेरठ: सिर में फरसा मारकर हेड कांस्टेबल को किया लहूलुहान

Share post:

Date:

  • बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर किया पथराव, आरोपी हुए गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव में बकाया ज्यादा होने पर बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। दोनों ने टीम पर पथराव करने के साथ ही विजिलेंस के हेड कांस्टेबल के सिर में फरसा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीम सिंधावली गांव में सतीश के घर पर बिजली कनेक्शन काटने गई थी। कनेक्शन काटते समय सतीश व उसके बेटे राजन ने विजिलेंस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विजिलेंस टीम ने विरोध किया। आरोप है कि गुस्साए पिता-पुत्र ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने विजिलेंस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। सिर में फरसा लगने से हेड कांस्टेबल राहुल लहूलुहान हो गए। हेड कांस्टेबल को लहूलुहान देखकर विजिलेंस टीम में
हड़कंप मच गया।

विजिलेंस टीम ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...