spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamकोहरे के बीच पड़ रहा पाला, घर में बैठ पी रहे चाय...

कोहरे के बीच पड़ रहा पाला, घर में बैठ पी रहे चाय का प्याला

-

  • गुरूवार रात से ही शुरू हुए कोहरे ने और ज्यादा गंभीर किया मौसम का हाल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच शुक्रवार को मौसम ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। हांलाकि, दोपहर के समय निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी। लेकिन धूप ढ़लते ही एकबार फिर लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी का सितम शहरवासियों को यूं ही परेशान करता रहेगा।

गुरुवार के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकली और शीतलहर पर ब्रेक लगा रहा। मौसम के इस मिजाज से दिन का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस उछलकर सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज भी कोहरे, धूप और शीतलहर की आंखमिचौली जारी रह सकती है। कल से शीतलहर पर ब्रेक लग जाएगा और दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के चलते कोहरे का असर बढ़ सकता है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 11 जनवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की से मध्यम बारिश एवं ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 19.5 एवं नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जबकि, रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। इससे दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 2.5 एवं 3.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुए।

मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन बारिश की गतिविधियां 11 जनवरी को चरम पर रहेंगी। वहीं, शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 134 दर्ज हुआ। जो मध्यम श्रेणी में है। जनवरी में पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिखाई दे रहा है। पिछले 14 साल में बुधवार का दिन सबसे सर्द रहा। जिसके बाद लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।

सुबह के समय पाले और बफीर्ली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। पूरे प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस व रात का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शाम होते-होते सर्दी पूरे चरम पर दिखाई दी। लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts