हरियाली तीज पर झूमी समीप्ता विमेन क्लब की सखियां

Share post:

Date:

हरियाली तीज पर झूमी समीप्ता विमेन क्लब की सखियां

शिखा बनी तीज क्वीन


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


मेरठ। हरियाली तीज के पावन अवसर पर मेरठ में समीप्ता वुमेन क्लब की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को शास्त्रीनगर में संजना वत्स रस्तोगी के आवास पर तीज पर्व समारोह आयोजित हुई।

 

समारोह का शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ. मीनाक्षी भराला एवं पिंकिश मेरठ की सदस्य राजरानी शर्मा ने किया। सभी ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। ईश वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर क्लब की सभी बहनें हरे रंग के भारतीय परिधान में सजकर पहुंची। सभी ने हाथों में मेंहदी लगाई और सोलह श्रृंगार किया।

समारोह में गेम्स खिलाए गए। साथ ही ग्रुप डांस हुआ। इसके बाद सावन में नाचे मयूरी डांसिंग कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने सावन के गीतों पर डांस किया। जजेस ने प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस अवसर पर तीज की रानी कांटेस्ट भी हुआ। महिलाओं ने रैंप वॉक किया। प्रस्तुति दी और जजेस के सवालों के जवाब देकर इनाम जीते। अंत में सभी ने खूब धमाल किया, झूले का आनंद लिया और ग्रुप डांस भी किया। सभी सखियों को आकर्षक तीज टाइटल और उपहार प्रदान किए गए। जजेस ने विजेताओं को उपहार और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डांस में ये रहे विजेता प्रथम आयूषी सिंघल द्वितीय शिखा बंसल तृतीय आँचल अग्रवाल

तीज क्वीन में विजेता प्रथम शिखा द्वितीय पंकुल कपूर तृतीय सपना अग्रवाल

 

समारोह के होस्ट थे। संजना के साथी कीर्ति बॉटला, पूनम सक्सेना, सविता सिंघल, वंदना शर्मा , आँचल अग्रवाल ,अनिता आदि थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

बौद्धगया मंदिर प्रबंधन की नियमावली में न हो बदलाव

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विश्व विरासत महाबोधि सहाविहार बौद्धगया का...

तामपान के साथ मेरठ में बदलने लगा मौसम का मिजाज

दिन में चलने लगे कूलर और एसी, रात में...

होली पर मिला महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का उपहार

विकास भवन में प्रदेश के राज्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने...