HomeCRIME NEWSमेरठ में पूर्व केबिल ऑपरेटर की संदिगध हालत में मौत

मेरठ में पूर्व केबिल ऑपरेटर की संदिगध हालत में मौत

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा में बाबा शाहखाकी मोहल्ला निवासी नीलकमल शर्मा उर्फ गुड्‌डू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। नीलकमल शर्मा पूर्व केबिल ऑपरेटर है। 2 साल पहले ही नीलकमल ने केबिल का काम बंद किया था। उसके बाद से वो घर पर ही थे।

दरअसल रविवार रात नीलकमल गोली लगी घायल, लहुलूहान हालत में घर में मिले। बताया जा रहा है जिस वक्त नीलकमल को गोली लगी घर में कोई नहीं था। नीलकमल अकेले थे। बाद में जब पत्नी वंदना और बेटी घर पहुंचे तो देखा सामने नीलकमल खून से सने पड़े तड़प रहे हैं। पत्नी रविवार को अपने मायके गई थी। रात जब बेटी साथ घर लौटी तो देखा सामने पति खूनी हालत में पड़े हैं।

आपको बता दें आनन फानन में पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद से फौरन नीलकमल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलकमल के सिर में गोली लगी है। नीलकमल की पत्नी वंदना शर्मा आरजी पीजी कॉलेज के पास अपना वंदना बुटीक के नाम से बुटीक संचालित करती हैं, कमरे में जहां नीलकमल को गोली लगी थी वहां खून बिखरा हुआ था। साथ ही नीलकमल की लाइसेंसी रिवाल्वर और शराब के ग्लास मिले हैं। इसे देखकर माना जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड किया है। हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिवार इसे हत्या बता रहा है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

वही नीलकमल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत के बाद परिजनों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। नीलकमल की मौत हत्या या आत्महत्या क्या है इसका पता अभी नहीं चल सका है। अभी तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

 

वही एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि नीलकमल शर्मा के साथ गनशॉट का केस है, सिर में गोली लगी है। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts