चारा नहीं मिलने पर गोवंश खा रहे कचरा, निगम के दावें हवा-हवाई

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम आवारा गोवंशों की देखरेख और उन्हें चारा उपलब्ध कराने के नाम पर हर महिने 50 लाख रूपये खर्च करता है। बावजूद इसके गोवंशों को चारे की जगह कचरा खाकर पेट भरना पड़ रहा है।

शुक्रवार दोपहर ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें निगम की गाड़ी से गोवंश कचरा खाते दिखाई दे रही है। निगम द्वारा परतापुर स्थित कान्हा उपवन बनाया हुआ है। जहां पर करीब 2350 गोवंश है। उनकी देखरेख और चारा की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह निगम 50 लाख रुपया खर्च करता है। शहर की सड़क पर घूमती आवारा गोवंश को पकड़कर कान्हा उपवन या गोशाला में पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निगम की है। शुक्रवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गोवंश नगर निगम की गाड़ी से कचरा खा रही है। यह फोटो किला गांवड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...