नए साल में मिलेगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष !

Share post:

Date:

  • यूपी में दिसंबर से बदलेंगे भाजपा के संगठनात्मक चेहरे, चुनाव तारीख तय।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए साल की शुरूआत बड़े बदलावों के साथ होने वाली है। नए साल में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो सकता है। 16 से 30 दिसंबर के बीच सभी जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान जनवरी 2025 में किया जा सकता है।
अब देखना ये होगा कि क्या क्षत्रिय मुख्यमंत्री और जाट प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब भाजपा दलित, पिछड़ा वर्ग या ब्राह्मण में से किस पर दांव लगाती है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे को संगठनात्मक चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। एक से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चयन होगा, जबकि जिलास्तर पर कार्यशालाएं 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होंगी। प्रत्येक तीन जिलों के लिए एक केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।

लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों पर बुधवार की देर रात तक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, धर्मपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में बूथ समितियों, मंडल समितियों और जिला संगठन के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

राष्ट्रीय सहचुनाव अधिकारी नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं है, बल्कि परिवार भाव से काम करने वाली पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने 2.5 करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ा है, जो कार्यकर्ता आधारित संगठन की ताकत को दशार्ता है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने संगठन में युवा और अनुभवी नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की उम्र सीमा भी तय की है। मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच और जिलाध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भाजपा 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा, 27 दिसंबर को बाल शहीद दिवस और गणतंत्र दिवस तक संविधान गौरव महोत्सव मनाने की योजना बनाई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...