शारदा रिपोर्टर मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया। यह सदस्यता अभियान चार अगस्त तक चलेगा। परिषद के महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र अहलावत ने सूरजकुंड स्थित छात्र शक्ति केंद्र पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभाविप आज विश्व का सबसे बड़ा एवं अनुशासित छात्र संगठन है। अभाविप विश्व का एकमात्र संगठन है, जिसमें छात्र व शिक्षक एवं शिक्षाविद एक साथ कार्य करते हैं। अभाविप द्वारा मेरठ प्रान्त में आज (18 जुलाई) से सदस्यता हेतु अभियान प्रारंभ किया है। जिसमें चार अगस्त तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ महानगर द्वारा महानगर के समस्त विद्यालय (इंटर कॉलेज) में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने सदस्यता अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि हजारों विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती दी जाएगी। यह अभियान 300 स्कूल कालेजों में चलेगा। मेरठ महानगर में 50 हजार छात्र, छात्रा, शिक्षक की सदस्यता का लक्ष्य है। इस अभियान में 200 से अधिक कार्यकतार्ओं की सहभागिता रहेगी।
इसके बाद 20 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय में सदस्याता कराई जाएगी। इसमें मेरठ महानगर मे 20 हजार छात्रा, 29 हजार 700 छात्र व 300 शिक्षक रहेंगे । अभाविप के प्रांत सह छात्रा प्रमुख सिमरन कर्दम ने बताया की अभाविप हर वर्ष अपना सदस्यता अभियान चलाती है जिसमे छात्र, छात्रा, शिक्षक को कार्यकर्ता बनाया जाता है। इस वर्ष बार मेरठ महानगर का सदस्यता लक्ष्य 50 हजार है, जिसमें अभाविप के कार्यकर्ता सभी स्कूल, कालेजों, कोचिंग सेंटर मे जाकर छात्रों से सम्पर्क व संवाद कर अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील करेगी।
महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने बताया की हमने सभी विद्यालय महाविद्यालय की सूची बनाकर प्रत्येक स्कूल, कॉलेज मे सम्पर्क करने के लिए टोली बना दी गयी है। मेरठ महानगर मे 20 टोली बनाई गयी, जिसमे प्रत्येक टोली में पांच कार्यकर्ता है। 100 कार्यकर्ता सदस्यता अभियान मे जुटकर अभाविप के अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे, शिक्षक कार्यकर्ता शिक्षक सदस्यता व छात्रा कार्यकर्ता गर्ल्स स्कूल, कॉलेज मे सम्पर्क करेंगे।