Saturday, July 12, 2025
HomeDelhi NewsDelhi Election 2025: दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 33.31 फीसदी मतदान

Delhi Election 2025: दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 33.31 फीसदी मतदान

  • सीएम आतिशी, राहुल, बांसुरी समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट।

 

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दिल्ली के मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह देखने को मिल रहा है। सात बजे से ही मतदाता कतार में लगे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 33.31 फीसदी मतदान हुआ है।

 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ #DelhiElection2025 के लिए वोट डाला।

 

#DelhiAssemblyElection2025 | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।”

 

 

दिल्ली में दोपहर एक बजे 33.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी तक सबसे ज्यादा दिल्ली के नार्थ जिले में वोटिंग हुई है। बीते लोकसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह गत लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार सुबह 11 बजे तक 1.74 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। लेकिन वर्ष 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 17.36 प्रतिशत ही हुआ था मतदान। फिर भी वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि आप सुबह से ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? भाजपा प्रत्याशी अनिल गौड़ का आरोप है कि मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोट डाल रही हैं। वहीं, उनके आरोप को आयोग ने निराधार बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माता-पिता, पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटे के साथ लेडी इर्विन स्कूल में मतदान किया। नई दिल्ली में प्रियंका गांधी मतदान करने पहुंची हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने भी वोट किया। दिल्ली राज्य निर्वाचन चुनाव आयुक्त विजय देव ने नई दिल्ली में अपने परिवार के साथ वोट किया।

दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया भी यहीं मतदान किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments