नई दिल्ली: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर भारत पर भी है। ऐसे में पीएम मोदी आज यानि सोमवार दोपहर दो बजे संसद में मिडिल ईस्ट के ताजा हालातों पर देश को जानकारी देंगे।

Iran-Israel और America के बीच जारी जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ऐसे में PM Modi आज दोपहर दो बजे लोकसभा में मिडिल ईस्ट के ताजा हालातों के बारे में देश को जानकारी देंगे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की एक हाईलेवल मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद सरकार का रुख साफ है। किसी भी तरह तेल-गैस की आपूर्ति नहीं रुकनी चाहिए। इसके अलावा पर्याप्त कोयला भंडार होने के चलते देश में बिजली संकट भी नहीं है। मोदी सरकार ने पैनिक हो रही जनता को बड़ी राहत देते हुए अपना फोकस क्लियर कर दिया है। भारत न सिर्फ इकनॉमी बचाएगा बल्कि महंगाई पर भी लगाम लगी रहेगी।

