Home Sports News न्यूजीलैंड 402 पर आउट, भारत को दी 356 की लीड

न्यूजीलैंड 402 पर आउट, भारत को दी 356 की लीड

0
  • जिस मैदान पर भारतीय हुए ढेर, वहीं रचिन रविंद्र ने जड़ा शतक।

बेंगलुरु। बेंगलुरु के जिस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में रचिन रवीन्द्र के शानदार शतक के दम पर 402 रन बनाकर भारत को 356 रन की लीड दी है। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गए थे। उसी मैदान पर न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने विध्वंसक बैटिंग करते हुए शतक ठोक दिया।

उन्होंने वनडे अंदाज में बैटिंग करते हुए 124 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए शतक पूरा किया। वह 2012 के बाद भारतीय मैदान पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रॉस टेलर ने इसी मैदान पर 113 रनों की पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड की तरफ से आज रचिन रवीन्द्र और टिम साउदी ने तूफानी बैटिंग की और भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। रवीन्द्र ने चार छक्के और 11 चौकों की मदद से 134 रन बनाए। वहीं टिम साउदी चार छक्के और पांच चौकों की मदद से 65 रन बनाने में सफल हुए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा ने तीन तीन विकेट, सिराज ने दो विकेट लिये। अश्विन और बुमराह को एक एक विकेट मिले।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन पूरा हो गया है। इस सेशन में कीवी टीम ने भले ही 4 विकेट खोए। लेकिन 165 रन भी ठोके। न्यूजीलैंड का स्कोर लंच तक अब 7 विकेट पर 345 रन हो गया है। रचिन रविंद्र 104 रन पर नाबाद खेल रहे हैं जबकि टिम साउदी 49 रन पर। न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने एकबार फिर खुद को साबित किया है।

उन्होंने अपने करियर की दूसरी सेंचुरी लगाने के लिए 11 चौके और दो छक्के का इस्तेमाल किया। इसी के साथ न्यूजीलैंड की मैच में पकड़ और मजबूत हो चुकी है।तीसरे दिन जल्दी-जल्दी तीन विकेट लेने के बाद भारतीय टीम अब संघर्ष करती नजर आ रही है क्योंकि न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार हो गया है। इसी के साथ लीड भी 250 रन से ज्यादा की हो चुकी है। भारत को आज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने सफलताएं दिलाई। भारतीय टीम एक के बाद एक न्यूजीलैंड के विकेट गिरा रही है। कीवी टीम का अब 7वां विकेट मैट हेनरी के रूप में गिरा है। रविंद्र जडेजा ने हेनरी को क्लीन बोल्ड कर दिया।

हेनरी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड का 7वां विकेट 233 रन के स्कोर पर गिरा है। खेल के तीसरे दिन सुबह भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की है। कीवी टीम का अब भारत ने छठा विकेट ग्लेन फिलिप्स के रूप में गिरा दिया है। रविंद्र जडेजा ने फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्लेन 14 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड का स्कोर अब 6 विकेट पर 223 रन है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here