spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeautoआ गई नई GST की दरें, स्कूटर-बाइक्स हुए सस्ते, बड़ी बाइक्स होंगी...

आ गई नई GST की दरें, स्कूटर-बाइक्स हुए सस्ते, बड़ी बाइक्स होंगी महंगी

-

  • आ गई नई GST की दरें।
  • इस टैक्स सुधार से भारत के 98% दोपहिया बाजार को फायदा होगा, जबकि प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स महंगी होंगी।

एजेंसी, नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में सुधार किया है जिससे 350cc तक के स्कूटर और बाइक सस्ते होंगे जबकि उससे ऊपर के मॉडल महंगे हो जाएंगे। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। छोटी मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो जाएगा जिसका फायदा हीरो स्प्लेंडर होंडा शाइन और बजाज पल्सर जैसी बाइक्स को मिलेगा। 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40% टैक्स लगेगा जिससे वे महंगी हो जाएंगी।

GST दर में कटौती: स्कूटर-बाइक्स हुए सस्ते, बड़ी बाइक्स होंगी महंगी

350cc से कम की पॉपुलर मोटरसाइकिल

पुरानी एक्स-शोरूम कीमत

अनुमानित नई एक्स-शोरूम कीमत

कीमतों में अंतर

Hero Splendor Plus₹ 80,216₹ 72,194-₹ 8,022
Hero HF Deluxe₹ 65,808₹ 59,227-₹ 6,581
Hero Xtreme 125R₹ 99,126₹ 89,213-₹ 9,913
Bajaj Platina 100₹ 70,611₹ 63,549-₹ 7,062
Bajaj Pulsar 125₹ 85,178₹ 76,660-₹ 8,518
Bajaj Pulsar 150₹ 1,13,738₹ 1,02,364-₹ 11,374
TVS Jupiter 110₹ 81,211₹ 73,089-₹ 8,122
TVS Jupiter 125₹ 89,291₹ 80,361-₹ 8,930
TVS Sport₹ 59,950₹ 53,955-₹ 5,995
TVS Raider 125₹ 87,375₹ 78,637-₹ 8,738
TVS Apache RTR 160₹ 1,21,420₹ 1,09,278-₹ 12,142
TVS Apache RTR 200₹ 1,48,620₹ 1,33,758-₹ 14,862
TVS Apache RR 310₹ 2,39,990₹ 2,15,991-₹ 23,999
TVS Apache RTR 310₹ 2,77,999₹ 2,50,199-₹ 27,800
Honda Activa₹ 91,565₹ 82,408-₹ 9,157
Honda Activa 125₹ 96,270₹ 86,643-₹ 9,627
Honda Shine 100₹ 68,862₹ 61,975-₹ 6,887
Honda Shine 125₹ 90,341₹ 81,306-₹ 9,035
Honda Unicorn₹ 1,20,727₹ 1,08,654-₹ 12,073
Honda H’ness CB350₹ 2,10,601₹ 1,89,540-₹ 21,601
Suzuki Access 125₹ 91,000₹ 81,900-₹ 9,100
Yamaha R15 V4₹ 1,89,780₹ 1,70,802-₹ 18,978
Yamaha MT15 V2.0₹ 1,69,550₹ 1,52,595-₹ 16,955
Yamaha FZ-S Fi₹ 1,35,190₹ 1,21,671-₹ 13,519
Royal Enfield Classic 350₹ 1,97,253₹ 1,77,527-₹ 19,726
Royal Enfield Bullet 350₹ 1,76,625₹ 1,58,962-₹ 17,663
Royal Enfield Hunter 350₹ 1,76,750₹ 1,59,075-₹ 17,675
Royal Enfield Meteor 350₹ 2,08,270₹ 1,87,443-₹ 20,827

 

केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों सुधार किया है। इसके तहत कई गाड़ियों पर लगने वाले GST को बढ़ाया गया है, तो कुछ गाड़ियों पर GST को कम किया गया है। नए GST सुधारों के तहत 350cc तक के स्कूटर और बाइक्स अब सस्ते हो गए हैं, जबकि 350cc से ऊपर की बाइक्स महंगी हो जाएंगी। ये जीएसटी की दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि नए GST सुधारों के बाद कौन-सी बाइक सस्ती होगी और कौन-सी मोटरसाइकिल महंगी होगी?

नए जीएसटी दरों के सुधार के लागू होने के बाद छोटी मोटरसाइकिल और स्कूटर पर अब 18% जीएसटी लगेगा, जो पहले 28% लगता था। इससे करीब सभी एंट्री-लेवल और कम्यूटर मोटरसाइकिल सस्ती हो जाएगी। इस बदलाव के बाद करीब पूरे भारत में दोपहिया बाजार को प्रभावित करेगा, क्योंकि देश में बिकने वाले करीब 98% बाइक्स और स्कूटर 350cc से कम की हैं।

इस tax कटौती का सबसे ज्यादा फायदा कई पॉपुलर मोटरसाइकिल पर मिलेगा। इनमें Hero Splendor, Honda Shine (100cc और 125cc), Bajaj Pulsar range (125-250cc), Yamaha FZ models, TVS Apache series (160-310cc) and Honda Activa, TVS Jupiter, Suzuki Access जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके साथ ही Jawa-Yezdi, Honda’s CB350 और Royal Enfield की J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मोटरसाइकिल Classic 350, Hunter 350, Meteor 350 और Bullet 350 भी सस्ती हो जाएंगी। इनकी कीमतों में हजारों रुपये की कटौती हो सकती है।

इस नए GST के दरों के लगने के बाद 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों की कीमत में बढ़ोतरी होगी। दरअसल, इन्हें लग्जरी प्रोडक्ट माना जाएगा, जिन पर 40% का भारी टैक्स लगेगा। इससे यह मोटरसाकिल पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी। वही, Royal Enfield की आने वाली 450-650cc वाली मोटरसाइकिल पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी। साथ ही बजाज की
बड़ी बाइक्स हुईं महंगी

350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों के लिए कहानी बिल्कुल अलग है। इन्हें अब ‘लग्जरी या अहितकर (sin)’ उत्पाद माना जाएगा, जिन पर 40% का भारी टैक्स लगेगा। इससे ये बाइक्स पहले से ज़्यादा महंगी हो जाएंगी। रॉयल एनफील्ड के 450-650cc मॉडल अब ज़्यादा महंगे होंगे। इस टैक्स सुधार से बजाज को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा, क्योंकि उसकी Pulsar NS400Z और Dominar 400, KTM की 390 रेंज और भारत में बनी 400cc की Triumph मोटरसाइकिल भी 350cc इंजन के ऊपर की कैटेगरी में आती हैं। इसकी वजह से इनकी मोटरसाइकिल महंगी हों जाएंगी।

खरीदारों पर क्या पड़ेगा असर: आम खरीदार के लिए यह सुधार सकारात्मक है, क्योंकि अधिकांश स्कूटर और कम्यूटर मोटरसाइकिल अब सस्ती हो गई हैं। इनकी कीमत कम होने से इनकी मांग बढ़ने की भी उम्मीद है। वहीं, बड़े इंजन वाली बाइक खरीदने के शौकीनों केलिए यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा है। कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वे इस बढ़ोतरी का कितना बोझ ग्राहकों पर डालते हैं।इस GST सुधार ने बाजार को स्पष्ट रूप से दो भागों में बांट दिया है। छोटे दोपहिया वाहन अब ज्यादा किफायती हो गए हैं, जिससे मास मार्केट को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, उच्च क्षमता वाली मोटरसाइकिल महंगी हो जाएंगी, जो उन्हें लग्जरी उत्पादों के रूप में देखने के सरकार के इरादे को दर्शाती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts