spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSNCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या: 2 गिरफ्तार, यूपी और...

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या: 2 गिरफ्तार, यूपी और हरियाणा से हैं आरोपियों के कनेक्शन

बीती रात (12 अक्टूबर) को मुंबई में एनसीपी (अजीत पवार) गुट के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी को बदमाशों ने उनके बेटे के ऑफिस में तीन गोलियां मारी। जिसके बाद इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गयी।

-

न्यूज़ डेस्क – महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी पर 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने गोलियों से हमला किया। हमले के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

बाबा सिद्दीकी पर हमला उस वक्त हुआ जब वो अपने बेटे ज़ीशान सिद्दीकी के मुंबई के बांद्रा स्थित ऑफिस में थे। ज़ीशान बांद्रा ईस्ट सीट से विधायक हैं। सूत्रों की मानें तो बाबा सिद्दीकी पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सीने पर लगी थी।

 

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक यूपी से है और एक हरियाणा से है। वहीं, तीसरा आरोपी फरार है। मैंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वो सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न लें। मुंबई में गैंग-वॉर जैसी स्थिति दोबारा पैदा होने नहीं दी जा सकती है।’

48 साल बाद कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में हुए थे शामिल 

बाबा सिद्दीकी ने 68 साल की उम्र में 48 साल तक कांग्रेस पार्टी को दिए। बांद्रा वेस्ट सीट से वो 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधायक बने। इस साल फरवरी में ही वो कांग्रेस से अलग होकर NCP के अजित पवार गुट में शामिल हुए थे।

बॉलीवुड में थे अच्छे कनेक्शन 

बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड में काफ़ी अच्छे सम्बन्ध रहें हैं। बॉलीवुड हस्तियों का उनके यहां काफ़ी आना जाना लगा रहता था। बता दें कि उनकी इफ्तार पार्टियां पूरे देश में चर्चा का विषय बनती थीं। साल 2013 में उनकी ही इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच की अनबन खत्म हुई थी। इसके साथ-साथ उनकी पहचान एक कद्दावर नेता के साथ-साथ एक ऐसे नेता के रूप में भी थी।

 

आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की गोली लगने की खबर जैसे ही मुंबई में फैली तभी संजय दत्त, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी सहित तमाम अन्य हस्तियां भी लीलावती अस्पताल उन्हें देखने पहुंची।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts