spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutराज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से तीन गुना बढ़ी: अमिताभ...

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की संपत्ति आय से तीन गुना बढ़ी: अमिताभ ठाकुर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के बाद से अब तक उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ गई है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा उनकी पत्नी की वर्ष 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति के उनकी आय से तीन गुना बढ़ने के आरोपों के संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

 

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि सोमेंद्र तोमर द्वारा वर्ष 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्रों के अनुसार इस अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल आय 43 लाख रुपये और उनकी पत्नी की कुल आय 29 लाख अंकित है। इस प्रकार इस अवधि में उन दोनों की कुल आय 72 लाख रुपए थी।

इसके विपरीत इस 5 वर्ष की अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल चल और अचल संपत्ति की वृद्धि 1.85 करोड़ और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति की कुल वृद्धि 28 लाख रुपए दिखती है, अर्थात इस अवधि में उन दोनों के कुल संपत्ति की वृद्धि 2.13 करोड़ दिखती है, जो उनकी कुल आय से लगभग तीन गुना जान पड़ती है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सोमेंद्र तोमर शांति निकेतन ट्रस्ट नामक एक प्राइवेट ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। इस ट्रस्ट द्वारा जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 के बीच कायस्त गावंडी गांव में लगभग 10.5 करोड रुपए में लगभग 47000 वर्ग मीटर भूखंड खरीदे जाने के तथ्य बताए गए हैं, जिसके आधार पर उन्होंने इस ट्रस्ट की जांच की मांग भी की है।

उन्होंने कहा कि यदि एक माह में इस प्रकरण में समुचित जांच नहीं होती है तो वे इस मामले को आगे ले जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts