Homeदेशपीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर, जांच में जुटी पुलिस

पीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर, जांच में जुटी पुलिस

-

  • नो फ्लाइंग जोन में दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप

शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

नई दिल्ली: आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पीएम आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की खबर मिली है। ज्ञात हुआ है कि इस खबर को सुनते ही एसपीजी और पुलिस में हड़कंप मच गया। दरअसल,  एसपीजी ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। दरअसल, आज सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को प्रधानमंत्री आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी। सुबह 5:30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया था। फिलहाल जांच जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts