Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परीक्षा के लिए बदला नमो भारत का समय

मेरठ: परीक्षा के लिए बदला नमो भारत का समय

-

  • आरओ-एआरओ परीक्षा के चलते दो घंटे पहले शुरू होगा संचालन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और आरओ और एआरओ की परीक्षा 27 जुलाई को होगी। दोनों परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने नमोभारत ट्रेन का समय बदला है। 27 जुलाई को न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच संचालित नमो भारत सेवाएं सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से शुरू होंगी और रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

मेरठ के 58 परीक्षा केंद्रों पर कुल 27,960 अभ्यार्थी शामिल होंगे। इसमें दूर दराज से आने वालों के लिए मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक चलने वाली नमो भारत का समय बदला गया हैं। जो ट्रेन हर रोज सुबह आठ बजे से चलती है उसके संचालन का समय परीक्षा के दिन सुबह छह बजे से किया गया हैं।

परीक्षा की पहली पाली की एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी जो 8:45 तक चलेगी। इसलिए ही ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन के जल्दी चलने से सुबह भी आकर अभ्याथी, परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts