spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसपा की पहली सूची में होगा परिवार वालों का नाम

सपा की पहली सूची में होगा परिवार वालों का नाम

-

  • नवरात्र में अखिलेश करेंगे यूपी में लोकसभा सीटों पर पहली सूची जारी।
  • वर्तमान जीती हुई सीटों के साथ परिवार वालों को दी जाएगी तरजीह।
  • सपा की तैयारी को देख गठबंधन का बने रहना दिख रहा है मुश्किल।

अनुज मित्तल, समाचार संपादक |

शारदा न्यूज, मेरठ। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में वह नवरात्र में ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। जिसमें करीब 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। इनमें छह लोग परिवार के ही होंगे।

सपा के पास वर्तमान में मात्र चार लोकसभा सीट हैं। इनमें आजमगढ़, मैनपुरी, मुरादाबाद और संभल लोकसभा सीट हैं। हालांकि रामपुर भी सपा ने जीती थी, लेकिन आजम खां की सदस्यता समाप्त होने पर हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में पहुंच गई।

सपा यूपी की लोकसभा सीटों पर अपने परिवार से छह लोगों को उतारने की तैयारी में है। इनमें अखिलेश यादव के साथ ही डिंपल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव और अक्षय यादव को चुनाव मैदान में उतार रही है। वहीं मुरादाबाद सीट पर वर्तमान सांसद डा. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है। क्रिकेटर ज्योति यादव को भी इलाहाबाद पूर्वी से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भी बागपत सीट को छोड़कर बाकी अधिकांश सीटों पर सपा अपना दावा जताएगी।

60 सीटों पर लड़ने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 60सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि गठबंधन में रहते हुए वह इनमें कुछ सीटें छोड़ सकती है। लेकिन यह तय है कि यदि समाजवादी पार्टी इतनी सीटों पर अकेले लड़ेगी तो रालोद और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी के लिए यूपी में बहुत कम सीटें रह जाएंगी। जिस पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है।

बसपा से भी नहीं बनेगी बात

बसपा फिलहाल अकेले लड़ने की बात कर रही है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ ही सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव की बसपा सुप्रीमों से लगातार बात हो रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि चुनाव तक बसपा भी गठबंधन के साथ आ सकती है।

अब यदि बसपा गठबंधन के साथ आती है तो बसपा अकेले ही 30 से ज्यादा सीटों पर लड़ने का दावा जताएगी। क्योंकि वर्तमान में बसपा के विपक्ष में सबसे ज्यादा दस सांसद हैं। ऐसे में गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर रार होनी तय मानी जा रही है।

लगी है सपा की सूची पर नजर

नवरात्र शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में सबकी नजर सपा की पहली सूची पर लगी हुई है। सपा किस सीट पर किसे मैदान में उतारती है, इसे लेकर भाजपा ही नहीं बल्कि उनके गठबंधन में शामिल पार्टियां भी नजरें लगाए बैठे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts