HomeAccident Newsमुजफ्फरनगर: डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा कार, दो की मौत,...

मुजफ्फरनगर: डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा कार, दो की मौत, 10 घायल

-

– ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, 10 नेपाली नागरिक घायल, मरने वालों में एक बालक।

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति और एक तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 10 नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना फुगाना थाने के ठीक सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार डंपर में जा घुसी।

यह हादसा आज तड़के सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार मेरठ से करनाल की ओर जा रही थी। बताया गया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर धीमी गति से चल रहे एक डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति गोपाल पुत्र रामलाल है। और एक 3 साल का मासूम बच्चा अनमोल शामिल है। मौतघायलों में पुष्पा, विजय चंदना, अनमोल, नेत्रा, संतराम, परवीन, प्रवेश और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी डांग, नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts