Friday, August 15, 2025
HomeCRIME NEWSMuzaffarnagar Murder: बेटे ने सौतेली मां को फावड़े से काट डाला, आरोपी...

Muzaffarnagar Murder: बेटे ने सौतेली मां को फावड़े से काट डाला, आरोपी युवक गिरफ्तार

– पिता के बाहर जाते ही ली जान, करोड़ों की जमीन नाम कराने पर अड़ा था।

मुजफ्फरनगर। एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। युवक का अपने पिता से संपत्ति नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा वह पिता के दूसरी शादी करने से भी नाराज था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नया मीरापुर क्षेत्र के पीनना बाईपास का है। यहा मेहराज (55) अपनी पत्नी और इकलौते बेटे आलम (35) के साथ रह रहे थे। डेढ़ साल पहले पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके एक साल पहले मेहराज ने रजिया (50) से दूसरी शादी कर ली। आलम नहीं चाहता था कि पिता दूसरी शादी करें, इसके बाद से घर में विवाद शुरू हो गया।

आलम सारी जमीन अपने नाम पर कराने की जिद कर रहा था, जबकि मेहराज अभी जमीन नहीं देना चाहते थे। आलम विवाद की जड़ रजिया को मानता था। गुरुवार को भी पिता-पुत्र में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम 5 बजे के करीब मेहराज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुजड़ू चले गए थे। उस समय आलम घर से ही कुछ दूरी पर बैठा था।

देर रात पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मेहराज वापस लौटे तो मेन गेट के पीछे महिला का शव मिला। गेट के पीछे शव मिलने से आशंका जताई जा रही है कि रजिया ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की होगी, लेकिन गेट बंद करने से पहले ही उन पर हमला हो गया। महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। गेट के आसपास खून फैला था।

आरोपी आलम राना एक किसान संगठन का कार्यकर्ता भी है। मेहराज ने करीब दो बीघा जमीन खरीद कर वहां अहाता बनाया था। इसमें एक कमरा बनाकर वह रजिया के साथ पिछले एक साल से रह रहे थे। कुछ जमीन उन्होंने प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री के लिए किराए पर दी थी।

मेहराज ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने रजिया से दूसरी शादी की थी। उनका इकलौता बेटा आलम जमीन को अपने नाम कराना चाहता था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। हाईवे के करीब ही 2 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। उन्होंने बताया कि बेटे से 100-200 गज जमीन मांगी थी और बाकी की जमीन उसी के नाम कराने को कहा था। लेकिन आलम इस पर भी राजी नहीं था। उसने ही रजिया की हत्या की है। दिन में भी उसकी बेटे के साथ कहासुनी भी हुई थी। पत्नी से आलम का कोई विवाद नहीं था, वह बस उसे हटाकर पूरी संपत्ति लेना चाहता था।

एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी आलम को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

हत्या के समय फैक्ट्री में नहीं था कोई

मजदूर बताते हैं कि दाना बनाने की फैक्ट्री में रोजाना तीन-चार मजदूर रहते थे। कांवड़ के कारण मजदूर न आने से फैक्ट्री बंद थी। इस कारण महिला अपने घर पर अकेली थी। शव घर के गेट के पीछे पड़े मिलने से ऐसा भी प्रतीत हो रहा है जैसे महिला जान बचाकर गेट खोलकर बाहर भागना चाहती थी, लेकिन उसे इतना मौका नहीं मिल पाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments