Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: सीओ ऋषिका सिंह ने कांवड़ियों के पैर दबाए, 24 घंटे ड्यूटी...

मुजफ्फरनगर: सीओ ऋषिका सिंह ने कांवड़ियों के पैर दबाए, 24 घंटे ड्यूटी करके यात्रियों की सुविधा में जुटीं

-

–  जरूरतमंदों दे रहीं दवाएं।

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान फुगाना सर्कल की सीओ ऋषिका सिंह की सेवा भावना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। सीओ सिंह कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे ड्यूटी के साथ-साथ यात्रियों की सेवा में भी जुटी हैं।

वे महिला कांवड़ यात्रियों और बच्चों की मदद कर रही हैं। यात्रियों के हाथ-पैर दबाकर उनकी थकान दूर करने में मदद कर रही हैं। जरूरतमंद यात्रियों को दवाइयां और मेडिकल सहायता भी उपलब्ध करवा रही हैं। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में पूरी पुलिस टीम सेवा कार्य में लगी है। महिला यात्रियों के लिए विशेष टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।

कांवड़ मार्ग पर शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है। सीओ सिंह ने बताया कि अब तक कोई छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि की घटना सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में सख्त चेतावनी जारी की गई है। उनका यह प्रयास पुलिस के प्रति जनता में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts