spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsMuzaffarnagar Accident: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 18 घायल

Muzaffarnagar Accident: पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 18 घायल

-

– खतौली- रतनपुरी मार्ग पर हुआ हादसा, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी।

मुजफ्फरनगर। खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही फौरन उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा, बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को समझाने का प्रयास किया।

यह घटना खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी मजदूरी के लिए खेतों में जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई।

इस हादसे की सूचना मिलते ही खतौली की एसडीएम निकिता शर्मा, बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों और उनके परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और वे अपनी मांग को लेकर अड़े रहे।

सभी घायलों को तत्काल खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को मुजफ्फरनगर और मेरठ के अस्पतालों में रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खतौली-रतनपुरी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts