Homeउत्तराखंडDehradunमसूरी-देहरादून: चूनाखाल के पास अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों...

मसूरी-देहरादून: चूनाखाल के पास अनियंत्रित वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत, एक घायल

-

  • मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास भीषण सड़क हादसा,
  • वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत, एक घायल।

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

 

 

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts