Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगरायुक्त ने झाड़ा पल्ला, जांच से खड़े किए हाथ, अब महापौर करेंगे...

नगरायुक्त ने झाड़ा पल्ला, जांच से खड़े किए हाथ, अब महापौर करेंगे जांच कमेटी गठित

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हुए बवाल के मामले में नगर आयुक्त ने जांच से हाथ खड़े कर दिए। नगरा आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने संव इस संबंध में महापौर को पत्र भेज दिया है। महापौर का कहना है कि वो अब पर खुद जांच समिति गठित करेंगे।

 

ांच दिनों से नगर निगम के बवाल की जांच का सभी को इंतजार था, मगर बुधवार को नगर निगम ने इसकी जांच करने से इंकार कर दिया। शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों और भाजपाईयों में मारपीट की घटना हुई थी। राज्यमंत्री और एमएलसी पर मारपीट का आरोप है। इसकी वीडियो भी वायरल हुई। महापौर ने इसकी जांच के निर्देश नगरायुक्त को दिए थे।

 

नगरायुक्त को दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया था। सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर लगी थीं, मगर जांच हुई ही नहीं। बुधवार देर शाम को नगरायुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने महापौर को भेजे पत्र में नगर निगम अधिनियम का हवाला देते हुए बताया कि सदन में हुई किसी भी घटना की जांच कराने का अधिकार सभापति यानि महापौर को है। इसलिए नगर निगम इस मामले की जांच नहीं करा सकता।

 

उधर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि नगर आयुक्त का पत्र मिला है। अब वो बृहस्पतिवार को मामले की जांच के लिए पांच पार्षदों और दो अधिकारियों की जांच समिति गठित करेंगे।

 

इस जांच कमेटी पर उठेगा सवाल

निगम एक्ट के अनुसार इस जांच कमेटी में अधिकारियों को शामिल नहीं किया जा सकता है। लेकिन महापौर जांच कमेटी में दो अधिकारियों को शामिल करने की बात कह रहे हैं, इससे साफ है कि इसे लेकर भी सवाल खड़े होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts