Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर आयुक्त ने विभाग में अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी जताई

नगर आयुक्त ने विभाग में अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी जताई

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम में दोपहर तीन बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग में कई अधिकारियों के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। जिसके बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों को तलब किया। विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली है।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि रोजाना कार्यों का हिसाब देना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। गृहकर विभाग से जुड़ी अधिक शिकायतों पर नाराजगी जताई। स्वच्छ सर्वे में मेरठ नगर निगम की 17वीं रैंक आने पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की नाराजगी के बाद नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा वार्डों के हालात की निगरानी कर रहे हैं।

शुक्रवार को निगम परिसर में अपराह्न तीन बजे उन्होंने निरीक्षण किया तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, निर्माण, गृहकर सहित कई विभागों में निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने इन अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया। इसके साथ ही विभाग में दैनिक कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान गृहकर विभाग से जुड़ी शिकायतें लगातार मिलने पर सुधार की चेतावनी दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts